भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन

0
16

नई दिल्ली, 06 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को भारतीय किसानों और छोटे व्यापारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुक्रवार को संसद भवन परिसर में विपक्ष के सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान खरगे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत के किसानों और व्यापारियों पर सीधा हमला है। यह समझौता पूरी तरह से अमेरिका की शर्तों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह समझौते के तहत भारतीय कृषि क्षेत्र को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोला जाएगा, जो हमारे किसानों को आर्थिक रूप से तबाह कर देगा।

विपक्ष ने सरकार पर संसद में आवाज दबाने का भी आरोप लगाया। विपक्ष ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को देशहित के मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र का अपमान है। विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राहलु गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के सांसद भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यापार, रूस-यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा करने की जानकारी दी थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें