पूर्व मंत्री से 50 लाख की ठगी करने वाला दम्पत्ति गिरफ्तार

0
71

फिरोजाबाद, 31 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दम्पत्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से जुड़ा है। वर्ष 2019 में शिकोहाबाद के एक मुहल्ले में रहने वाली महिला ने पूर्व मंत्री अशोक यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है, बाद में महिला ने पूर्व मंत्री से पैसे लेकर समझौता कर लिया। पूर्व मंत्री ने रुपये देते हुए की वीडियो बनवा ली थी। साथ ही रुपये लेकर समझौते की बात भी लिखवा ली। इसके बाद पूर्व मंत्री ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने महिला व उसके पति पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इस मुकदमे की जांच जिले की क्राइम ब्रांच कर रही थी।

प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा प्रमोद कुमार ने थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार के साथ शनिवार को आरोपित दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया। इन पर षड्यंत्र के तहत ब्लैकमेल व गुमराह कर धोखाधडी से 50 लाख रुपए ऐंठने का आरोप है। पुलिस ने इन्हें जेल भेजा है।

#पूर्वमंत्री #50लाखठगी #दम्पत्तिगिरफ्तार

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें