विश्व में सबसे अधिक हो रही भगवान बुद्ध की पूजा : केशव मौर्य

0
7

सिद्धार्थनगर 30 जनवरी (हि.स.)।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिद्धार्थनगर महोत्सव के तीसरे दिन कहा किपूरे विश्व में सबसे अधिक भगवान बुद्ध की पूजा हो रही है। बुद्ध ने ही शांति और अहिंसा का संदेश दिया है। उनके विचार कल भी प्रासंगिक थे और आगे भी रहेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी कहते हैं कि हमने संसार को बुद्ध दिया है।काला नमक चावल गौतम बुद्ध ने प्रसाद के रूप में दिया है। इसकी पैकेजिंग कर पूरे विश्व में भेजी जा रही है। डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। सिद्धार्थनगर को अग्रणी जनपद बनने से कोई रोक नहीं सकता। पिपरहवा में खुदाई से निकले अवशेष को मेरे नेतृत्व में रूस भेजा गया था। मैं प्रयास करूंगा कि उसका अंश यहां रखा जाए। यहां पर अधिक पर्यटक आएं, इसका प्रयास किया जाएगा।

उन्हाेंने कहा कि भगवान बुुद्ध से जुड़े स्थानों को सड़क और हवाई मार्ग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भारत विश्व गुरु बनेगा। शोरतगढ़ ब्लाॅक के ग्राम धेन्सा में आयोजित ग्राम चौपाल में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा योजना को खत्म नहीं किया गया है,बल्कि जी राम जी के रूप में 125दिन का रोजगार दिया जायेगा। सभी पात्रों को आवास,राशन कार्ड,आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड आदि का लाभ दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश भ्रष्टा चार मुक्त प्रदेश बन रहा है। डबल इंजन की सरकार अपना नहीं देश का विकास करने आई है।उन्होंने महिलाओं की गोद भराई भी की।इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को देने का निर्देश दिया।पिपरहवा में केशव प्रसाद मौर्य ने स्तूप का पूजन कर परिक्रमा की। संग्रहालय का अवलोकन करने के बाद उन्होंने भंते गणों से वार्ता करके उन्हें कंबल भी प्रदान किया। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि 127 वर्ष बाद वापस अस्थि कलश पिपरहवा में आएगा। इसअवसर पर जिलाधिकारी शिव शनरप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिसेक महाजन के अलावा विधायक श्याम धनी राही सहित तमाम लोग मौजूद रहे।सिद्धार्थनगर नगर महोत्सव का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती एवं महात्मा बुद्ध को माल्यार्पण करके किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें