संघ प्रमुख भागवत से मिले यूपी के दाेनाें उपमुख्यमंत्री

0
4

लखनऊ, 19 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के दाेनाें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने गुरूवार को अलग—अलग समय पर यहां निरालानगर में स्थित सरस्वती कुंज पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ​सरसंघचालक डाॅ. मोहन राव भागवत से शिष्टाचार भेंट की। सरसंघचालक ने यहां संघ के प्रचारकों के साथ बैठक भी की। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुधवार को सरसंघचालक डाॅ. भागवत से भेंट की थी।

दरअसल, सरसंघचालक लखनऊ में तीन दिन से प्रवास पर हैं और आज उनके प्रवास का तीसरा व अंतिम दिन है। सरसंघचालक 17 फरवरी को निरालानगर के माधव सभागार में आयोजित कुटुम्ब मिलन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद 18 फरवरी को उन्हाेंने लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में सरसंघचालक ने शोधार्थियों के साथ संवाद किया। वहीं 18 फरवरी की शाम काे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को डाॅ. भागवत ने संबोधित किया था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें