विशेष हथकरघा प्रदर्शनी – साड़ी महोत्सव देश की हथकरघा विरासत

Date:

वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) की ओर से नई दिल्ली के जनपथ स्थित हथकरघा हाट में विशेष हथकरघा प्रदर्शनी – साड़ी महोत्सव चल रहा है। यह प्रदर्शनी 20 दिसंबर  से दो जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक जनता के लिए खुली रहेगी।

इस वर्ष इस साड़ी महोत्‍सव में देशभर से 90 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें से 72 स्टॉलों में हथकरघा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है, जिनमें मुख्य रूप से साड़ियां शामिल हैं। इसके साथ ही सलवार सूट, दुपट्टे, स्टोल, बेडशीट और ड्रेस मटेरियल भी प्रदर्शनी में रखे गए हैं, जबकि 18 स्टॉलों पर हस्तशिल्प वस्तुएं उपलब्‍ध हैं।

इस पहल का उद्देश्य भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को बढ़ावा देना, बुनकरों और कारीगरों को बाजार के अवसर प्रदान करना तथा पारंपरिक शिल्प क्षेत्र को मजबूत करना है। एनएचडीसी हथकरघा क्षेत्र में आजीविका बढ़ाने में मदद करने और भारत की सांस्कृतिक तथा वस्त्र परंपराओं के संरक्षण को सुनिश्चित करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

किशनगंज में प्रस्तावित सैन्य छावनी के मायने

ओम पराशर भारत का सिलिगुड़ी कॉरिडोर, जिसे प्रचलित रूप से...

ट्रंप युग की आक्रामक नीतियां और बदलती वैश्विक व्यवस्था

प्रहलाद सबनानी हाल के वर्षों में अमेरिकी नीतियों और निर्णयों...

इतिहास के पन्नों में 21 जनवरी : मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस

21 जनवरी भारतीय संघीय इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन...

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले

सभी के सिर पर गोली के निशान सहारनपुर (उत्तर प्रदेश),...
hi_INहिन्दी