राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कदंबा नौसेना अड्डे का किया दौरा, आईएनएस वाघशीर पनडुब्बी में की ऐतिहासिक यात्रा

Date:

कारवार, 28 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को पहली बार कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार स्थित कदंबा नौसेना अड्डे का दौरा किया और अरब सागर में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की। इसके साथ ही वे पनडुब्बी में यात्रा करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गईं।

कदंबा नौसेना अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मु का कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि एशिया के सबसे बड़े नौसेना अड्डों में शामिल कदंबा नौसेना अड्डे के दूसरे चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। यह अड्डा अब युद्धपोतों और पनडुब्बियों के लिए एक प्रमुख रणनीतिक केंद्र के रूप में विकसित हो गया है। इसी परिसर में एक अत्याधुनिक मरम्मत यार्ड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

नौसेना अड्डे के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आईएनएस वाघशीर पनडुब्बी में लगभग एक घंटे की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा की। इस दौरान उनके साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और रियर एडमिरल विक्रम मेनन सहित भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति की यह यात्रा भारतीय नौसेना की बढ़ती सामरिक क्षमता, स्वदेशी रक्षा शक्ति और समुद्री सुरक्षा में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।——–

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

ग्रीनलैंड विवाद के बीच यूरोपीय संसद ने रोका ईयू-यूएस ट्रेड डील पर वोट

स्ट्रासबर्ग (फ्रांस), 21 जनवरी (हि.स.)। ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी...

ग्वालियर में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने दिग्विजय सिंह को बताया धोखेबाज

ग्वालियर , 21 जनवरी (हि.स.)।जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ग्वालियर में...

महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले ने अजय राय के साथ किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन

—प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई...
hi_INहिन्दी