भय, भूख और भ्रष्टाचार के साये में मानवाधिकार

Date:

                                                   बाल मुकुन्द ओझा

मानव अधिकारों को पहचान देने और उसके हक की लड़ाई को ताकत देने के लिए हर साल 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। कहते है जब तक देश और दुनिया में  भय, भूख, भ्रष्टाचार, असमानता रहेगी तब तक मानवाधिकारों का हनन होता रहेगा। अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, दुनिया में 5 करोड़ लोग, आधुनिक दासता के शिकार हैं, जिसमें जबरन मज़दूरी, जबरन विवाह और यौन शोषण जैसी स्थितियाँ शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि जबरन श्रम से हर साल क़रीब 236 अरब डॉलर का मुनाफ़ा कमाया जाता है, जो मूल रूप से श्रमिकों का छीन लिया गया पारिश्रमिक है। इस वर्ष इस दिवस की थीम असमानताओं को कम करना और मानव अधिकारों को आगे बढ़ाना रखी गई है। यह थीम मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा के महत्व पर प्रकाश डालती है और सभी देशों और लोगों को इन अधिकारों के संरक्षण के लिए अपने हिस्से का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करती है। मानवाधिकार, वे अधिकार हैं जो हर व्यक्ति को उसकी जाति, लिंग, धर्म, राष्ट्रीयता या सामाजिक स्थिति के दायरे की परवाह किए बिना, समान गरिमा और सुरक्षा के साथ जीवन जीने का अवसर देते हैं। 

मानव अधिकारों से हमारा अभिप्राय मौलिक अधिकार एवं स्वतंत्रता से है जिसके सभी  हकदार है। अधिकारों एवं स्वतंत्रताओं के उदाहरण के रूप में जिनकी गणना की जाती है, उनमें नागरिक और राजनैतिक अधिकार सम्मिलित हैं जैसे कि जीवन और आजाद रहने का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और कानून के सामने समानता एवं आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों के साथ ही साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार, भोजन का अधिकार काम करने का अधिकार एवं शिक्षा का अधिकार। सवा अरब से भी ज्यादा संख्या वाली एक विविधतापूर्ण आबादी के लिए मानवाधिकार सुनिश्चित करने की चुनौती होती है, जिनके विभिन्न गुटों और समुदायों के बीच अपने ही हित कई बार एक-दूसरे से टकराते हुए प्रतीत होते हैं। मानवाधिकारों के मामले में हमारी स्थिति उस विद्यार्थी जैसी है, जिसकी उपलब्धियां कम नहीं हैं, लेकिन अभी उसे लंबी यात्रा तय करनी है।

स्वतंत्रता और समानता से जीवन यापन करने के अधिकारों की रक्षा करना मानव के मूलभूत अधिकारों में निहित है। लोकतंत्र हमें मानव के सभी अधिकारों की रक्षा का वचन देता है मगर स्वतंत्रता  की आड़ में आतंकवादी और विध्वंशक गतिविधिया बर्दाश्त नहीं की जाती। यह निर्णय तो देशवासियों को करना है की हमारे अधिकार क्या है और उनकी रक्षा कैसे की  जाये। बहरहाल स्वतंत्रता के साथ शिक्षा और रोटी, कपडा और मकान का बुनियादी  अधिकार सभी के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है जिस पर चिंतन और मंथन की जरुरत है।

मानव अधिकार वे अधिकार है जो किसी भी व्यक्ति के लिए सामान्य रूप से जीवन बिताने एवं उसके अस्तित्व के लिए आवश्यक है। मानवाधिकार का उद्देश्य है विश्व में किसी भी व्यक्ति, समाज या वर्ग को परेशान न किया जाये। सभी को जीवन जीने की आजादी एवं समान अधिकार मिले। मानवाधिकारों को सबसे ज्यादा चुनौती गरीबी से मिल रही है। विश्वभर में हर 8 में से 1 व्यक्ति भूख के साथ जी रहा है। दुनियां में 24 हजार व्यक्ति  रोजाना  भुखमरी के शिकार होकर अकाल मौत मर जाते है। ऐसे दौर में हम मानवाधिकारों की बात करते नहीं थकते यह सम्पूर्ण विश्व के लिए शर्मनाक है। मानवाधिकारों की बात करने वालों लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। मानवाधिकार हर प्राणी के लिए मायने रखता है वह चाहे अमीर हो या गरीब। दुनियां के हर संपन्न व्यक्ति और देश को भूख से पीड़ित लोगों को पेटभर खाना खिला कर उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा तभी हमारा सही अर्थों में मानवाधिकार दिवस मानना सार्थक होगा। भूख और गरीबी से  लोगों के जीने का अधिकार खतरे में पड़ जाता है तो अन्य मानवाधिकारों, जैसे- समानता, विचार अभिव्यक्ति, धार्मिक स्वतंत्रता आदि के बारे में बातें करना बेमानी है। बाल मजदूरी, महिलाओं का यौन शोषण, धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न, जातिगत भेद-भाव, लूट-पाट, बलात्कार आदि सभी बातें मानवाधिकारों के खिलाफ जाती हैं ।

भारत में मानव अधिकार आयोग होने और उनके संरक्षण के लिए कारगर कानून होने के बावजूद बच्चों और महिलाओं पर अत्याचार, तस्करी, ऑनर किलिंग, अस्पृश्यता, गरीबी, महिलाओं के साथ घर या सार्वजनिक तौर पर होने वाली हिंसा आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी जारी है। इसलिए हमें सब कुछ सरकार पर न छोड़कर अपने स्तर पर भी अपने आसपास होने वाले इन अपराधों को रोकने के लिए मिलकर कदम उठाने होंगे। हमें अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करना है तो यह तभी संभव होगा जब एक सभ्य समाज के नागरिक होने के नाते हम एक-दूसरे के दुःख  दर्द को समझें और एक-दूसरे के अधिकारों को बना रहने दें। इसकी सार्थकता तभी होगी जब हम एक दूसरे के प्रति सद्भाव बनाये रखते हुए मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित होंगे।

 बाल मुकुन्द ओझा

वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार

डी 32, मॉडल टाउन, मालवीय नगर, जयपुर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

पश्चिम बंगाल में 830 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

पीएम- पूर्वी भारत के विकास से ही बनेगा विकसित...

स्काईलाइन बल्स ने सीएसएस रॉयल को 20 रन से हराया

किड्स प्रीमियर क्रिकेट लीग-2026 : मुरादाबाद, 18 जनवरी (हि.स.)। किड्स...

उप्र बनेगा देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी हब

लखनऊ, 18 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार...

कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को देश लगातार नकार रहा हैः मोदी

कालियाबोर (असम), 18 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
hi_INहिन्दी