गैंगरेप मामले में फरार पूर्व सांसद के पूर्व पीए सहित दाे ने काेर्ट में किया आत्मसमर्पण

0
1

रायपुर, 13 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चर्चित गैंगरेप मामले में 7 सालों तक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे पूर्व सांसद के पूर्व पीए सहित दो आरोपिताें ने आज शुक्रवार काे कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में बीएन पांडेय शामिल है, जो दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रह चुका है। दूसरा आरोपित संजय पंडित बताया गया है। दोनों ने आज अदालत पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपित बीएन पांडेय ने उसे पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की। इसी दौरान उसने व्हाट्सएप पर न्यूड वीडियो मंगवाए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई सालों तक शारीरिक शोषण किया गया।

दूसरा आरोपित संजय पंडित पर आरोप है कि उसने होटल और रेस्ट हाउस के प्रबंधन के बहाने नौकरी से निकालने का डर दिखाकर दुष्कर्म किया।

इस मामले में चार आरोपिताें को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब दो और आरोपिताें के आत्मसमर्पण के बाद कुल छह आरोपित पुलिस की पकड़ में हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से फरार थे। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार दोनों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अब कोर्ट से रिमांड की तैयारी में है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें