उप्र अब बीमारू नहीं बल्कि विकासशील प्रदेश बना : ब्रजेश पाठक

0
11

मुरादाबाद, 06 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं बल्कि विकासशील प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में चिकित्सा, शिक्षा व कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुए हैं। यह बातें शुक्रवार रात्रि में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। डिप्टी सीएम मुरादाबाद में एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य के तौर पर जाना जाता था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है, मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है और शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल था। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट थी। आज कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें