असम के राजनीतिक दलों का चुनाव आयोग को सुझाव

0
3

राज्य में दो चरणों में हों विधान सभा चुनाव

गुवाहाटी, 17 फरवरी (हि.स.)। असम के राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को दो चरणों में विधान सभा(विस) चुनाव कराने का सुझाव दिया है। राज्य में विधान सभा कराने को लेकर चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची है।

राजनीतिक दल जहां राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं, वहीं चुनाव आयोग भी चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

चुनाव आयोग के साथ मंगलवार को हुई बैठक में अधिकांश राजनीतिक दलों ने चुनाव एक ही चरण में या अधिकतम दो चरणों में कराने की मांग की। उन्होंने चुनाव की तारीखों को बिहु उत्सव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित करने की मांग भी रखी। राजनीतिक दलों ने असम में चुनावी रूल्स की विशेष समीक्षा (स्पेशल रिविजन) के आयोजन की सराहना की। उन्होंने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी दिए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त (ईसी) डॉ. सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त (ईसी) डॉ. विवेक जोशी, सीईओ असम और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज गुवाहाटी के होटल रेडिशन ब्लू में राज्य के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित हुई। चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर उनके परामर्श और सुझावों को सुना।

चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक में शामिल राष्ट्रीय पार्टियों में आम आदमी पार्टी (आआपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शामिल हैं। राज्यस्तरीय दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), असम गण परिषद (अगप), बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) आदि प्रमुख हैं।

बैठक में अधिकांश राजनीतिक दलों ने चुनाव एक ही चरण में या अधिकतम दो चरणों में कराने की मांग की। उन्होंने चुनाव की तारीखों को बिहु उत्सव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित करने की मांग भी रखी। राजनीतिक दलों ने असम में चुनावी रूल्स की विशेष समीक्षा (स्पेशल रिविजन) के आयोजन की सराहना की। उन्होंने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी दिए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें