शैक्षणिक नवाचारों के लिए देवेंद्र जोशी सम्मानित

0
16


जयपुर। शिक्षाविद और नेशनल करियर काउंसलर डॉ. देवेंद्र जोशी को राजधानी जयपुर के होटल ललित में आयोजित शिक्षाविद सम्मेलन में स्पार्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन में विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के शिक्षकों ने सहभागिता की | सम्मेलन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक और भविष्य में शिक्षा का प्रारूप क्या हो इस पर विभिन्न टॉक शो और संवाद सत्र आयोजित किए गए ।
उल्लेखनीय है कि जोशी को इससे पहले भी राजस्थान सरकार और अनेक विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा शैक्षणिक नवाचारों के लिए समय-समय पर सम्मानित किया गया है। जोशी राजस्थान सरकार की अनेक शैक्षणिक समितियों के सदस्य भी रहे हैं ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें