योग गुरु बाबा रामदेव ने श्रीरामलला के किए दर्शन

0
12

अयोध्या, 23 जनवरी (हि.स.)। योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार काे श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच कर श्रीराम लला के दर्शन किए। उन्हाेंने यहां एक आश्रम में आयाेजित याेग शिविर में भी भाग लिया।

याेग गुरु बाबा रामदेव के राम मंदिर पहुंचने पर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने उनका स्वागत किया। बाबाने यहां श्रीराम लला के दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद चम्पत राय ने उन्हें मन्दिर निर्माण कार्य भी दिखायाI बाबा रामदेव ने एक आश्रम में आयोजित योग शिविर में प्रतिभाग कियाI योग शिविर के दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। बाबा ने कहा कि अयोध्या हमारा पवित्र तीर्थ है। विदेशी आक्रांताओं ने अयोध्या को ऐतिहासिक रूप से नुकसान पहुंचाया था।बाबा ने प्रयागराज में गंगा स्नान किया। यहां श्रीराम बल्लभा कुंज के महंत रामशंकर दास वेदांती महाराज के जन्मदिवस पर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने रामत्व, कृष्णत्व, हनुमत्व और शिवत्व की प्रतिष्ठा पर जोर दिया। प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। बाबा रामदेव ने कहा कि आपसी विवाद से सनातन को अपयश होता है, एकजुट रहना जरूरी है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार काे श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच कर श्रीराम लला के दर्शन किए। उन्हाेंने यहां एक आश्रम में आयाेजित याेग शिविर में भी भाग लिया।

#अयोध्या #बाबा_ रामदेव #राममंदिर #श्रीरामजन्मभूमि _तीर्थ_ क्षेत्र_ ट्रस्ट #महामंत्री_ चम्पत _राय

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें