
प्रयागराज, 18 जनवरी (हि.स.)। उप्र के प्रयागराज माघ मेले के तीसरे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या को रविवार मध्याह्न 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी। त्रिवेणी संगम में सुबह 8 बजे तक 1.3 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी लगाई।
प्रयागराज में संगम पर हर-हर गंगे का उद्घोष, रात से चल रहा है मौनी अमावस्या का स्नान
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 18 जनवरी (हि.स.)। गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम पर मौनी अमावस्या का स्नान शुरू है। संगम तट पर कल्पवास कर रहे लोग तो रात के 12 बजते ही पवित्र स्नान के लिए पहुंच गए। कल्पवास, माघ महीने (पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक) में संगम तट पर एक माह तक चलने वाली कठिन साधना है। श्रद्धालु सांसारिक मोह छोड़कर संगम तट पर रहकर तप, जप, भजन और सत्संग करते हैं। इस दौरान भूमि शयन, एक समय भोजन और कठोर अनुशासन का पालन किया जाता है। संगम में चहुंओर स्नानानार्थी हर-हर गंगे का उद्घोष कर रहे हैं।
प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मौनी अमावस्या का स्नान रात 12 बजे से शुरू है। बड़ी संख्या में लोग स्नान कर चुके हैं। कल डेढ़ करोड़ लोगों ने स्नान किया है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कहा कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।
आज साढ़े लगभग तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान है। सुरक्षा के मद्देनजर मेला पुलिस समूचे संगम क्षेत्र में जल, थल और नभ से निगरानी करेगी।
पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सभी मार्गाें से स्नान घाट तक आने-जाने वाले रास्तों पर प्रवेश और निकासी द्वार को साइनेज से प्रदर्शित किया गया है। मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ने की स्थिति में भंडारे और प्रसाद वितरण को अस्थायी रूप से बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
विश्व प्रसिद्ध संगम में शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ मौन ब्रत के साथ स्नान
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 18 जनवरी (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला के तीसरे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त में मौन ब्रत के स्नान शुरू हो गया है। संगम तट पर पहुंचने वाले सातों मार्गों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार सीसीटीवी से निगरानी कर रहे हैं।
मौनी अमावस्या पर्व के मौके पर पतित पावनी मां गंगा एवं यमुना और अन्त:सलीला के पावन संगम में ब्रम्हा मुहूर्त से ही मौन ब्रत के साथ श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के पूजा अर्चना कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भीड़ को संगम के सभी घाटों से स्नान करने के बाद हटाने के लिए जल पुलिस के जवान और पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार माइक के माध्यम से हटने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किया गया है।
इस पावन अवसर पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्दर कुमार सिंह, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, माघ मेला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय सहित सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार सीसीटीवी से निगरानी कर रहे हैं और पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।#
#मौनी अमावस्या #प्रयागराज
#$
