महंगा होगा रेल का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ेगा किराया

Date:

नई दिल्ली,भारतीय रेलवे 26 दिसंबर 2025 से ट्रेनों के किराए में संशोधन कर रहा है। रेलवे ने साधारण श्रेणी में छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत देते हुए 215 किलोमीटर तक के सफर पर किराया न बढ़ाने का फैसला किया है।

215 किलोमीटर तक यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं
रेलवे के अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और छोटी दूरी के यात्रियों की जेब पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। रेलवे का कहना है कि यह फैसला आम यात्रियों को ध्यान में रखकर लिया गया है।
लंबी दूरी पर कितना बढ़ेगा किराया?
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर साधारण श्रेणी में एक पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के तौर पर पटना से दिल्ली की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है। ऐसे में जन साधारण एक्सप्रेस (नॉन-एसी) से यात्रा करने पर करीब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जबकि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने पर यात्रियों को 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

रेलवे को होगी 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय
रेलवे का अनुमान है कि इस किराया समायोजन से उसे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। रेलवे के अनुसार, इस राशि का उपयोग परिचालन लागत को संभालने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा, जैसे स्टेशन सुविधाएं, कोचों का रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था। पिछले दस वर्षों में, रेलवे ने अपने नेटवर्क और ऑपरेशन को काफी बढ़ाया है और देश के दूर-दराज के कोनों तक भी पहुंच गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

राजस्थान में शादी से लौट रहे दोस्तों की कार हाइवे पर ट्रेलर में घुसी, छह की मौत

दौसा, 11 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान के दौसा जिले में...

इतिहास में 12 फरवरी:1975-जब भारत ने चेचक पर पाई ऐतिहासिक जीत

साल 1975 में भारत ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के इतिहास...

उप्र बजट : चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए 38 हजार करोड़

- चिकित्सा शिक्षा के लिये 14,997 करोड़ रूपये की...

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपौत्री राजश्री ने विंध्यधाम में टेका मत्था

विंध्य कॉरिडोर ने मोहा मन - बोलीं, आस्था और आधुनिक...
hi_INहिन्दी