मनोहर लाल ने एआई इंपैक्ट समिट में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया

0
9

नई दिल्‍ली, 18 फरवरी (हि.स)। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को राजधानी नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में एआई इंपैक्‍ट समिट में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया। मंडप में दिखाया गया है कि डिजिटल प्रौद्योगिकियां किस प्रकार उत्पादन, पारेषण और वितरण प्रणालियों को नया आकार दे रही हैं।

विद्युत मंत्रालय के मुताबिक यह मंडप ‘मेगावाट से मेगाबाइट तक: भारत के विद्युत इको-सिस्टम का रूपांतरण’ विषय के तहत विद्युत क्षेत्र का एक दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। यह मंडप बुनियादी ढांचे की विश्वसनीयता को मजबूत करने, दक्षता में सुधार करने और विद्युत क्षेत्र में सतत विकास को समर्थन देने के लिए अत्याधुनिक एआई प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने पर मंत्रालय के ध्यानाकर्षण को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री ने एआई इंपैक्‍ट समिट में दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी दौरा किया। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने उन्हें डीएमआरसी द्वारा एआई के क्षेत्र में की गई पहलों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि एआई की मदद से ग्राहकों की शिकायतों और यात्रियों से सम्बंधित समस्याओं का तेजी से समाधान संभव हो सकेगा। ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई), पैंटोग्राफ-ओएचई इंटरैक्शन, व्हील ग्राइंडिंग, रोलिंग स्टॉक सबसिस्टम और सिग्नलिंग की निगरानी सहित रखरखाव के क्षेत्र में एआई का उपयोग किया जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें