भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन में बनी टंकियां भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पा रहीं : अखिलेश यादव

0
9

लखनऊ, 17 फ़रवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पत्र जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन में बन रही पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पा रही हैं। टंकियां ढह जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री लखीमपुर में थे तब भी वहां पानी की टंकी ढह गयी थी। आगरा में ढह गयी। टंकियां जिले-जिले में गिर रही हैं। इनको पता है कि टंकियां ठीक नहीं बनी है। आधा पानी भरा जाता है। तब भी गिर जा रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार की पाइप लाइन महोबा से सीधी लखनऊ आ रही है। जिसकी वजह से टंकी गिर गयी। महोबा में तो पानी में दूध मिलाया गया है। पानी को सफेद कर बच्चों को पिलाया जा रहा है। इस सरकार के भ्रष्टाचार को प्रदेश की जनता समझ गयी है।

वीबी रामजी योजना के विरोध को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सरकार की नीतियों का विरोध करने का अधिकार है। लेकिन यह सरकार विरोध नहीं सह पाती है। विरोध को न देख सकती है और न सुन सकती है। सिर्फ अपना राग गाती रहती है। इतनी झूठी सरकार आज तक नहीं देखी है।

उन्होंने कहा कि वीबी रामजी योजना में यूपी का बजट कम हो गया। इस योजना का विरोध करना अच्छी बात है। इससे सरकार को पता चलेगा कि जनता किस बात से नाराज है। योजना में क्या खामियां है? उसमें क्या संशोधन होना चाहिए?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सच्चाई छिपा रही है। वीबी रामजी योजना में उत्तर प्रदेश का बजट कम हो गया। हम चाहते हैं कि वीबी रामजी योजना में दिल्ली सरकार यूपी को ज्यादा बजट दें। बजट ज्यादा आयेगा तभी लोगों को ज्यादा काम मिलेगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें