बाबर एक आक्रांता था,लुटेरा था,यह तथ्य कोई झुठला नहीं सकता :ब्रजेश पाठक

0
10

लखनऊ , 12 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज कहा कि देश – प्रदेश में बाबर और उसके स​मर्थकों को काेई जगह नहीं मिलनी चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के समय कारसेवक भी ऐसा ही नारे लगाते थे,यह एक ऐतिहासिक सच है​ कि बाबर लुटेरा और आक्रांता था और इसके बावजूद जो बाबर का महिमा मंडन करते हैं तो वह सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और कुछ नहीं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज विधानभवन स्थि​त अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पश्चिम बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद से जुडे सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में बाबर की विचारधारा के लिए कोई जगह नहीं है और न ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में साफ साफ लिखा है कि बाबर एक आक्रांता था,लुटेरा था। जिसने देश के मंदिरों को लूटा और यहां की संस्कृति को नष्ट किया । इन तथ्यों को कोई नहीं झुठला सकता है।

उन्होंने कहा कि इतना सब जानने के बाद भी अगर अगर कोई आक्रांता बाबर का महिमामंडन करता है तो निंदनीय है और बाबर का महिमामंडन करने वालों का उत्तर प्रदेश प्रदेश में कोई स्थान नहीं है इसलिए जब बाबरी मस्जिद की घटना हुई थी तो एक नारा दिया था । आप सब लोगों ने सुना था और बाबर का नाम भारतीय राजनीति के इतिहास में लुटेरे की संज्ञा है। उन्होंने कहा कि इस आक्रांता ने देश को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। उसका ऐसा कोई ऐसा योगदान नहीं जिसे याद किया जाए। उन्हाेंने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा कि इतना जानने के बाद भी अगर काेई बाबर का महिमामंडन करता है तो वह सिर्फ तुष्टीकरण की पॉलिटिक्स के अलावा कुछ नहीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें