कानपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बुलडोजर से स्वागत

0
12

कानपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को कानपुर में करीब 20 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत जाजमऊ गंगापुल से हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर खड़े होकर फूलों की वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। यह रोड शो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए कानपुर विश्वविद्यालय में जाकर समाप्त हुआ।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी का यह पहला कानपुर दौरा है। भाजपा कार्यकर्ता इसे यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते दिखाई दिए। जगह-जगह बुलडोजर लगाकर उनका स्वागत किया गया। जाजमऊ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा और नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। इसके अलावा गंगा नदी में नाव पर सवार होकर मछुआरों के साथ भगवा रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह उनके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व के विश्वास को इस तरह बरकरार रखते हुए 2027 के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताएंगे।

#कानपुर #भाजपा_प्रदेश_ अध्यक्ष _पंकज_ चौधरी #बुलडोजर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें