सनातन संस्कृति को बचाने में सिख समाज का बड़ा योगदान : ब्रजेश पाठक

Date:

सनातन धर्म की रक्षा के लिए गुरू गोविन्द सिंह के पूरे परिवार ने बलिदान दिया

लखनऊ,27 दिसम्बर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज अगर सनातन संस्कृति जिंदा है तो उसमें गुरू गोविन्द सिंह जी और सिख समाज का बड़ा योगदान है।

वे दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के छोटे पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह और सिख समाज के बलिदान को स्मरण करने और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा रॉयल होटल कृष्णा नगर में संगोष्ठी में बोल रहे थे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मुगलों ने भारत की संस्कृति को छिन्न भिन्न करने का बहुत प्रयास किया। भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को तोड़ने और धर्म को बदलने के लिए अत्याचार होते थे उस समय सिख समाज ने हमारी संस्कृति को बचाने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाई। मुगल आक्रांताओं ने धर्म परिवर्तन ना स्वीकार करने पर गुरु गोविंद सिंह के छोटे-छोटे बच्चों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और सनातन संस्कृति के लिए उनकी शहादत का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आने वाले कल को सुरक्षित रखने के लिए हम अपने इतिहास से सीखने का काम करते हैं। हमें इतिहास में हमारी सनातन संस्कृति की शिक्षाएं नहीं पढ़ाई गई गई बल्कि मुगल आक्रांताओं को महान बताया गया।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज अगर सनातन संस्कृति जिंदा है तो उसमें गुरू गोविन्द सिंह जी और सिख समाज का बड़ा योगदान है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूरे परिवार ने बलिदान दिया। उनके बलिदान को याद करने के लिए और भारत माता की संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके त्याग और समर्पण को नमन करते हैं।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सिख समाज के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

झारखंड में एक करोड़ का इनामी अनल सहित 15 नक्सली ढेर

रांची, 22 जनवरी (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक, झारखंड और महानिदेशक,...

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला : एनआईए ने पंजाब के 3 सीमावर्ती जिलों में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)...

आरोप पत्र दाखिल होने के तीन साल बाद मजिस्ट्रेट संज्ञान नहीं ले सकता : हाईकोर्ट

प्रयागराज, 22 जनवरी (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक...

यूपी-नेपाल सीमा पर बसे गांव में याेगी सरकार ने बनाया पुल, दिया शुद्ध जल

लखनऊ/लखीमपुर खीरी, 22 जनवरी(हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर बसा चौगुर्जी...
en_USEnglish