युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष समेत 23 लाेगाें पर एफआईआर

0
18

फर्रुखाबाद, 02 फरवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले की मऊदरवाजा शाना पुलिस ने बिना अनुमति मशाल जुलूस निकालकर मुख्य बाजार में अफरा-तफरी फैलाने के मामले में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित 23 नामजद और 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जुलूस के दौरान लाठी-डंडों में कपड़ा लपेटकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग जलाई गई, जिससे मानव जीवन व संपत्ति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने साेमवार काे बताया कि थाना मऊ दरवाजा में तैनात उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। टाउन हॉल से तिकोना चौकी की ओर फर्रुखाबाद के मुख्य बाजार में यह जुलूस बिना किसी पूर्व अनुमति के निकाला गया। नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच आग के साथ लापरवाहीपूर्ण कृत्य किए गये, जिससे बाजार में दहशत फैल गई। आग लगने के डर से दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

इस मामले में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह चौहान, अंजुम उर्फ अंजु ,रोहन कश्यप, गोविंद बाथम , मुनब्बर, अनमोल, जय कश्यप, सचिन, अजीम, करीम, माजिद अली, कमल , आदित्य श्रीवास्तव उर्फ हनी, जतिन उर्फ जीतू श्रीवास्तव सहित कुल 23 नामजद और 5 से 7 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। मामले की विवेचना में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here