बाबा महाकाल का शाही रिसेप्शन और नगर भोज 26 फरवरी  को

0
9

उज्जैन, 17 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व के बाद आगामी 26 फरवरी को शाही रिसेप्शन और नगर भोज का आयोजन किया जाएगा। उज्जैन, 17 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व के बाद आगामी 26 फरवरी को शाही रिसेप्शन और नगर भोज का आयोजन किया जाएगा।

दरअसल, महाशिवरात्रि पर्व के बाद हर वर्ष उनके भक्तों द्वारा नगर भोज का आयोजन किया जाता है। तय दिन नगर कोट से वर बने भगवान शिव की बारात निकलती है,जिसमें भूत-पलीत सदृश्य भक्त शामिल होते हैं। वहीं नगर भोज में पूरे शहर को आमंत्रित किया जाता है। इसके लिए अलग से आमंत्रण पत्र भी छपवाया जाता है।ै

महाकाल आरती परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम इस वर्ष यह आयोजन 26 फरवरी को नृसिंह घाट स्थित कुमावत समाज धर्मशाला में होगा। आयोजन के तहत बाबा महाकाल का 26वां शाही रिसेप्शन और नगर भोज रहेगा। आयोजन के तहत बाबा महाकाल की भव्य बारात नगरकोट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सायं 7 बजे कुमावत धर्मशाला पहुंचेगी। बारात का स्वागत महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रमन त्रिवेदी और दिनेश पुजारी करेंगे। रिसेप्शन के दौरान गायक किशन भगत, मनीष तिवारी और श्वेता जोशी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, समाजसेवी नारायण यादव, जमनालाल यादव, हरिसिंह यादव, रवि राय और पार्षद राजेश बाथम सहित गणमान्य नागरिक शामिल रहेंगे। आयोजन के पूर्व महाकाल मंदिर के मानसरोवर गेट पर महेंद्र कटियार मित्र मंडल द्वारा भजन प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धालुओं को नगर भोज का निमंत्रण दिया गया।

भोज में इंद्राणी, सीताफल रबड़ी, आम का रस, खीर, रसगुल्ला और काजू कतली शामिल होंगी। इसके अलावा तंदूरी रोटी, मिक्स वेज, पुरी, दाल-चावल, भजिया, आलू बड़ा और पापड़ कतरन का स्वाद भी भक्त लेंगे। आयोजन को खास बनाने के लिए कॉफी, आइस्क्रीम, पानी पतासी और अंत में पान की भी व्यवस्था की गई है।

महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवारइधर रवि प्रदोष पर्व पर महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार के तत्वावधान में 1 मार्च को नरसिंह घाट मार्ग स्थित मांगलिक परिसर रघुकूल गार्डन में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि आयोजन के संरक्षक डॉ. रवि सोलंकी हैं। कार्यक्रम की जिम्मेदारी हरीश जोशी, शांतिलाल बैरागी, आदित्य जाट, राजेश खूबचंदानी, राजेश अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल संभाल रहे हैं। सहयोगी के रूप में घनश्याम चौधरी, राम राठौर, उज्जवल गोड़, संतोष सोलंकी, सतीश वर्मा, महेश वर्मा, आयुष नागर, अजय त्यागी, अभिजीत जाट, नीलेश हरोड़, हर्ष बागी, पंकज जैन, सावन रोचवानी, हेमंत खत्री, रोहित नागर, शैलू परमार और धर्मेन्द्र परिहार द्वारा निभाई जा रही है, वे तैयारियों में लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here