टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उप्र के सभी शिक्षक संघ एक मंच पर आए

0
4

मुरादाबाद, 16 फरवरी (हि.स.)। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन एक मंच पर आ गए हैं। अब तक इसके विरोध में प्रदेशभर के शिक्षक संगठन अपने-अपने बैनर तले अलग-अलग आन्दोलन कर रहे थे लेकिन 15 फरवरी को प्रदेश के चारों मान्यता प्राप्त संगठनों की एक बैठक शिक्षक भवन, लखनऊ पर आहूत की गयी थी। बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उप्र महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि अब सभी संगठन एक साथ विराेध करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश संगठन मंत्री व मुरादाबाद की जिलाध्यक्ष रितु त्यागी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर दी।

ऋतु त्यागी ने आगे बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से घोषणा की गई कि 22 फरवरी को अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक एक्स/ट्वीटर पर हैशटैग अभियान संचालित किया जाएगा। 23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक विरोध स्वरूप सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी 2026 को अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक सम्बन्धित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना देकर बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबाेधित ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। इसी क्रम में मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करके भारत सरकार को ज्ञापन दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here