जनवरी महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 13 फीसदी बढ़ी: सियाम

0
15

नई दिल्‍ली, 13 फरवरी (हि.स)। जनवरी महीने में कार, बाइक और तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 4,49,616 इकाई हो गई। पिछले साल जनवरी में यह 3,99,386 इकाई रही थी।

उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जनवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री 26 फीसदी बढ़कर 19,25,603 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल जनवरी में यह 15,26,218 इकाई थी। उद्योग संगठन के अनुसार तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 75,725 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 58,167 इकाई रही थी। सियाम के ताजा आंकड़े बताते हैं कि बाजार में मांग का माहौल सुधरता नजर आ रहा है। इससे माना जा रहा है कि बाजार में मांग धीरे-धीरे मजबूत हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here