उत्तर प्रदेश के प्रत्येक राजस्व ब्लाँक में स्थापित होंगे पशुऔषधि केंद्र, आनलाइन करें आवेदन

0
4

प्रयागराज, 12 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पशुपालकों को पशुओं की दवाओं को सस्ते दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक राजस्व ब्लाक में एक पशु औषधि केंद्र स्थापित करने के लिए आनलाइन आवेदन मांगा है। प्रदेश के सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देश दिया है। इस योजना के लिए प्रयास करें। यह जानकारी प्रयागराज मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन पशुपालकों को सस्ती दरों पर पशुओं की औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक राजस्व ब्लाक में एक औषधि केंद्र स्थापित किया जाएगा।जाने इस योजना का कौन हो सकता है लाभार्थी डॉ शिवनाथ यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र सहकारी समितियां ही होंगी। इसके साथ ही इसके लिए फार्मासिस्ट का पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्रग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके साथ ही केन्द्र स्थापित करने के लिए न्यूनतम 120 वर्ग फीट स्थान,(बना हुआ कमरा) भी होना चाहिए।

डॉ शिवनाथ यादव ने बताया कि आवेदन करने के लिए पांच हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए आनलाइन (https://pashuaushadhi.dahd.gov.in) आवेदन करना होगा।

कृत कार्यवाही: योजना के प्रचार-प्रसार के लिए स्मस्त मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अपर निदेशक ग्रेड-2 को निर्देशित किया गया है। पशुपालन विभाग का उत्तरदायित्व, प्रचार प्रसार, उचित स्थान का चयन, आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं योजना का मूलरूप देते औषधि केंद्र स्थापित कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here