प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान सोमनाथ को अर्पित की मराठी पगड़ी

Date:

सोमनाथ, 11 जनवरी (हि.स.)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ महादेव को विशेष पगड़ी अर्पित की। यह पगड़ी केवल एक धार्मिक अर्पण नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और नारी शक्ति के उत्कृष्ट संकल्प का प्रतीक है।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय नारी शक्ति, धैर्य और सामर्थ्य की शाश्वत प्रतीक रही हैं। इसी भावना को उजागर करती यह पगड़ी सोमनाथ ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं द्वारा श्रद्धा और निष्ठा से तैयार की गई है। इस विशेष पगड़ी में 21 पीतांबर और चांदी के आभूषणों का सुंदर संयोजन किया गया है। भारतीय सनातन परंपरा में पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक मानी जाती है। पंजाब की सिख पगड़ी, मराठी और गुजराती पगड़ी तथा मैसूर की पेटा पगड़ी ये सभी भारतीय सम्मान और पहचान की प्रतीक हैं।

इस पगड़ी का महत्व केवल पूजा तक सीमित नहीं है। पूजा के बाद शृंगार पूर्ण होने पर पगड़ी को खोलकर उसमें से प्राप्त पीतांबर और साड़ियों को गुजरात के वृद्धाश्रमों, दिव्यांग गृहों और आदिवासी क्षेत्रों में जरूरतमंदों को वितरित किया जाता है। पीतांबर से झब्बे तैयार कर भी वितरण किया जाता है। अब तक 21,000 से अधिक लाभार्थियों तक सोमनाथ महादेव का वस्त्र प्रसाद पहुंचाया जा चुका है, जो ‘दरिद्र नारायण सेवा’ का अनुपम उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ग्रीनलैंड पर टैरिफ की धमकी पर यूरोप सख्त

ग्रीनलैंड पर टैरिफ की धमकी पर यूरोप सख्त फिनलैंड...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में आतंकवादियों से मुठभेड़ में तीन जवान घायल

किश्तवाड़, 18 जनवरी (हि.स.)। रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवार...

इंदौर में इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया

पहली बार भारत में जीती वनडे सीरीज इंदौर, 18 जनवरी...

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने श्री राम जन्मभूमि का किया दर्शन पूजन

अयोध्या, 18 जनवरी (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश...
en_USEnglish