माघ मेला में पहली बार शनिवार काे निकलेगी आदि शंकराचार्य की शाेभा यात्रा

धर्म

0
44

प्रयागराज, 01 जनवरी (हि.स.)। माघ मेला में पहली बार दण्डी संत आदि जगदगुरू शंकराचार्य की भव्य शोभायात्रा तीन जनवरी को दोपहर दो बजे से झूंसी स्थित गंगोली शिवाला मंदिर से निकलकर दण्डी बाड़ा के संत, महात्माओं के शिविर से होते हुए गंगोली शिवाला मार्ग स्थित मठ मछली बंदर मठ में समापन होगा।

यह जानकारी स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने देते हुए बताया कि शोभायात्रा में रथ पर आदि जगदगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा रहेगी। शोभायात्रा में जगदगुरू स्वामी महेशाश्रम महाराज, अखिल भारतीय दण्डी प्रबंधन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी विमलदेव आश्रम, अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज, महामंत्री स्वामी शंकराश्रम महाराज, पीठाधीश्वर स्वामी रामाशास्त्री महाराज, स्वामी महेन्द्र आश्रम सभी संत, महात्मा और बडी संख्या में शिष्य, कल्पवासी शामिल होंगे। स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने बताया कि सनातन धर्म के उत्थान के लिए आदि जगदगुरू शंकराचार्य भगवान ने उल्लेखनीय कार्य किया था, ऐसे में आने वाली पीढ़ी को बताने, उनके कार्यों की जानकारी देना आज बहुत जरूरी है।

—————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here