वन और रक्तदान कर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का मनाया गया जन्मदिन

Date:

लखनऊ, 27 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने की और केक काटकर जयंत सिंह का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भंडारा, रक्तदान, कंबल वितरण अस्पतालों में फल का वितरण व मंदिरों में हवन किया गया।

राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं के दिल की धड़कन, किसानों के संरक्षक, दलित, वंचित, शोषित समाज के उत्थान के लिए चिंतित, युवा योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले नेता है।

इस अवसर पर रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि जयंत चौधरी द्वारा युवाओं के हित में जो काम किया जा रहे हैं वह भविष्य के भारत का मिल का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आज किसानों, कामगार, मजदूर व्यापारियों में एक अलग उत्साह देखने को मिला जब जयंत चौधरी को सबने शुभ आशीष देकर दीर्घायु की प्रार्थना की।

राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा ने हनुमान सेतु मंदिर, लखनऊ में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने जयंत चौधरी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत हनुमान सेतु परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भंडारा, रक्तदान, कंबल वितरण अस्पतालों में फल का वितरण व मंदिरों में हवन किया गया।

पार्टी मुख्यालय में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर एवं आदित्य विक्रम सिंह, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, सम्राट सिंह चौहान, मुकेश वर्मा, विपिन द्विवेदी, लियाकत अली, शहजाद एवं ऋषभ गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

झारखंड में एक करोड़ का इनामी अनल सहित 15 नक्सली ढेर

रांची, 22 जनवरी (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक, झारखंड और महानिदेशक,...

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला : एनआईए ने पंजाब के 3 सीमावर्ती जिलों में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)...

आरोप पत्र दाखिल होने के तीन साल बाद मजिस्ट्रेट संज्ञान नहीं ले सकता : हाईकोर्ट

प्रयागराज, 22 जनवरी (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक...

यूपी-नेपाल सीमा पर बसे गांव में याेगी सरकार ने बनाया पुल, दिया शुद्ध जल

लखनऊ/लखीमपुर खीरी, 22 जनवरी(हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर बसा चौगुर्जी...
en_USEnglish