सात सितंबर को चंद्र ग्रहण, नही होंगे राम लला के दर्शन

Date:

सात सितंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के चलते रामनगरी अयोध्या की धार्मिक दिनचर्या पर बड़ा असर पड़ेगा। दोपहर 12:57 बजे से सूतक लग जाएगा। इसके चलते दोपहर बाद से रामलला के दर्शन बंद हो जाएंगे। सूतक लगने के साथ ही राम मंदिर समेत अयोध्या धाम के प्रमुख मठ-मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

ग्रहण की समाप्ति के बाद विधि-विधान से मंदिर और देवालयों का शुद्धिकरण होगा। इसके बाद आठ सितंबर की सुबह से श्रद्धालु फिर रामलला और अन्य देवालयों के दर्शन कर सकेंगे। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद रखना सनातन परंपरा का हिस्सा है। इस अवधि में श्रद्धालु घर पर रहकर मंत्र-जप, भजन-कीर्तन और धार्मिक पाठ कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।चंद्रग्रहण का स्पर्श रात नौ बजकर 57 मिनट पर होगा, मध्य रात 11: 42 पर और मोक्ष रात 01:27 पर होगा। ग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल दिन में 12:57 से शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दालचीनी*

दालचीनी का प्रयोग केवल मसालों के रूप में ही...

पाकिस्तान का मतलब क्या, कनफ्यूजन

आलोक पुराणिकदिल्ली का पुराना किला अलग किस्म के दर्दों...

बगराम हवाई अड्डा हथियाना स्वीकार्य नहीं

भारत ने अमेरिका द्वारा अफ़ग़ानिस्तान के बगराम हवाई ठिकाने...

कहानी शकुंतला,दुष्यंत और भरत की

महर्षि कण्व ने अप्सरा मेनका के गर्भ से उत्पन्न...
en_USEnglish