भारत ने अमेरिकी पक्ष से वीजा देरी का मुद्दा उठाया

Date:

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (हि.स.)। भारत ने नई दिल्ली और वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष भारतीयों को वीजा जारी करने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया है। भारत का कहना है कि देरी के कारण प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को लंबे समय तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इसमें शिक्षा में व्यवधान भी शामिल है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार इस मुद्दे को सुलझाने और भारतीय नागरिकों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए अमेरिकी पक्ष के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को भारतीय नागरिकों से कई शिकायतें मिली हैं। उन्हें अमेरिकी वीज़ा अप्वाइंटमेंट शेड्यूल या रीशेड्यूल करने में देरी और दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि वीज़ा मामले जारी करने वाले देश के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, फिर भी भारत ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी में अमेरिका के अधिकारियों के सामने इसे उठाया है।

उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर से भारत में अमेरिकी दूतावासों ने सोशल मीडिया की कड़ी जांच की नई ज़रूरतों के कारण हज़ारों एच-1बी और एच-4 अप्वाइंटमेंट कैंसिल कर दिए। कई अप्वाइंटमेंट मार्च-जुलाई 2026 के लिए रीशेड्यूल कर दिए, जिससे रिन्यूअल के लिए घर लौटे कर्मचारी फंस गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए वित्त मंत्रालय को रचनात्मक सुझाव सौंपे

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने भारत...

परसाखेड़ा में स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

22 करोड़ की देनदारी पर प्लाइबोर्ड फैक्ट्री कुर्क बरेली, 20...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई अव्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई, आयोजनकर्ता फर्म ब्लैकलिस्टेड

कानपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी...

ट्रम्प ने नया नक्शा किया शेयर, कनाडा-ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को दिखाया अमेरिका का क्षेत्र

वॉशिंगटन, 20 जनवरी (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने...
en_USEnglish