राजकीय सम्मान से दी गई अंतिम विदाई

विदिशा, 16 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के विदिशा में विकास पचौरी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मृत्यु उपरांत नेत्रदान देहदान अभियान के तहत सोमवार को दुर्गा नगर निवासी बागेश्वर मिश्रा के पार्थिव शरीर का दान अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में किया गया।
बागेश्वर मिश्रा प्रोविजन स्टोर पर कार्यरत थे। रविवार सोमवार की दरमियानी रात को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। सोमवार को उनकी पार्थिव देह को अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज लाया गया। बागेश्वर मिश्रा के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा समर्पित किया गया और पुलिस के जवानों द्वारा गार्डन आफ आनर दिया गया। इस मौके पर कॉलेज के डीन डॉ मनीष निगम, डॉ रश्मि देव पुजारी, डॉ नैना बकोड़े, डॉ मनीषा विजयवर्गीय, डॉक्टर सत्येंद्र रघुवंशी, डॉक्टर श्याम गामड़, डॉक्टर निशा यादव, डॉक्टर रुचिका पचौरी, डॉक्टर राकेश परिहार ने 2 मिनिट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
