‘तेहरान’ सीरीज की सह-निर्माता डाना ईडन होटल में मृत मिलीं

0
3

एथेंस, 16 फरवरी (हि.स.)। चर्चित जासूसी थ्रिलर ‘तेहरान’ की सह-निर्माता डाना ईडन ग्रीस की राजधानी एथेंस के एक होटल कमरे में मृत पाई गईं।पुलिस के अनुसार, 52 वर्षीय इजराइली नागरिक का शव 15 फरवरी देर रात शहर के केंद्रीय इलाके Syntagma Square के पास स्थित होटल से बरामद हुआ।पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पोस्टमार्टम के आदेश दिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। शुरुआती संकेत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं, हालांकि अंतिम निष्कर्ष चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

ईडन 04 फरवरी को सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग के सिलसिले में एथेंस पहुंची थीं। यह सीरीज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Apple TV+ पर प्रसारित होती है। पहले तीन सीजन की शूटिंग भी एथेंस में ही हुई थी।

उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘डोना एंड शुला प्रोडक्शन’ ने बयान जारी कर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी मौत को किसी आपराधिक घटना या राष्ट्रीयता से जोड़ना “गलत और निराधार” है। कंपनी ने परिवार और सहयोगियों की निजता का सम्मान करने की अपील भी की।

सीरीज की कहानी इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के एक अंडरकवर एजेंट पर केंद्रित है। चौथे सीजन की शूटिंग पहले 07 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजराइल पर हमलों और उसके बाद गाजा में हुए सैन्य अभियानों के कारण टाल दी गई थी। इजराइल के संस्कृति मंत्री मिकी जोहर ने सोशल मीडिया पर ईडन को इजराइली टेलीविजन जगत की “प्रभावशाली और प्रमुख निर्माता” बताया और उनके योगदान को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here