छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एके-47 बरामद

0
7

बीजापुर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ के बीच अबतक 1 नक्सली का शव एवं एके-47 हथियार मौके से बरामद किया गया हैl

मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। विश्वस्त सूत्राें के अनुसार मुठभेड़ में मिला एक पुरूष नक्सली का शव डीव्हीसीएम कैडर का नक्सली कमांडर उधम सिंह का बताया जा रहा है। उधम सिंह लाटून नंबर 30 का कमांडर था, और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर भी है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सर्च अभियान शुरू किया। अभियान के दाैरान सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच आज गुरूवार सुबह 7:30 बजे से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ मे अब तक 1 नक्सली का शव एवं एके-47 हथियार मौके से बरामद किया गया है l अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।

#छत्तीसगढ़ #बीजापुर #नक्सलीढेर_एके-47_बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here