यूपी के आठ मेडिकल कालेजों में कार्यवाहक प्राचार्य की तैनाती

0
12

लखनऊ, 02 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 08 स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यवाहक प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की है। लंबे समय से यह पद रिक्त थे। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कानपुर में वर्तमान उप प्रधानाचार्य डा.हरप्रीत सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। सोनभद्र मेडिकल कालेज में डा.आनन्द कुमार,अमे​ठी मेडिकल कालेज में डा.योगेश कुमार यादव और कुशीनगर मेडिकल कालेज में डा.सुभाष गुप्ता को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है।

इसी तरह बुलन्दशहर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में डा.संजय कुमार मिश्र और गोण्डा मेडिकल कालेज में डा.बीना सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। इसके अलावा सुलतानपुर मेडिकल कालेज में प्रो. प्रियांक वर्मा और बिजनौर मेडिकल कालेज में डा.तुहिन वशिष्ठ को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here