‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंड’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश

0
50

युवा पीढ़ी को मिले समृद्ध विरासत- अरुण सक्सेना

लखनऊ/ललितपुर, 02 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर महावीर स्वामी वन्य जीव अभ्यारण्य, देवगढ़ (ललितपुर) में उ०प्र० नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल-2026 का उद्घाटन किया। ‘वेटलैंड एंड ट्रेडिशनल नॉलेज: सेलिब्रेटिंग कल्चरल हेरिटेज’ की थीम पर आयोजित फेस्टिवल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि पर्यटन विभाग और वन विभाग संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म को शिखर पर पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि वैश्विक इको पर्यटन मानचित्र पर बुंदेलखंड को विशिष्ट स्थान प्राप्त हो, बर्ड फेस्टिवल इसकी आधारशिला है।’

मंत्री जयवीर सिंह ने आगे कहा कि ‘ललितपुर का देवगढ़ क्षेत्र ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध है। यहां प्राचीन काल के जैन मंदिर, बौद्ध गुफाएं, दशावतार मंदिर के साथ-साथ बेतवा नदी के किनारे जैव-विविधता और वन्यजीवों के सरंक्षण का अद्भुत केंद्र है। केवल देवगढ़ ही नहीं पूरा ललितपुर पर्यटन आकर्षणों से भरा है। नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल के दौरान आमलोग पक्षियों को देख सकते हैं, प्रकृति के बीच भ्रमण कर सकते हैं तथा आर्द्रभूमि संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।’

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंड’ की दिशा में बढ़ रहेपर्यटन मंत्री ने कहा कि ‘इंटरनेशनल वेटलैंड डे पर जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि केंद्र सरकार की ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना और राज्य सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ योजना के बाद हम ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन वेटलैंड’ की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड भविष्य के ब्रांड अंबेसडर भी तैयार कर रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जनपद के अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जाए।’

रामसर साइट्स-टाइगर रिजर्व के पास पर्यटन विकास उन्होंने कहा कि ‘पिछले दिनों हुई संयुक्त बैठक में वन विभाग ने बताया कि अब तक 52 वेटलैंड सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। यहां पर्यटन सुविधाओं के विकास पर सहमति बनी है। इस प्रदेश के प्रत्येक जिले पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। दोनों विभागों के बीच प्रदेश की 11 रामसर साइट्स और 04 टाइगर रिजर्वों के आसपास पर्यटन सुविधाओं के विकास पर सहमति बनी है।

ललितपुर-झांसी की 24 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

पर्यटन मंत्री ने इस अवसर पर ललितपुर और झांसी में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 24 करोड़ धनराशि की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।’

युवा पीढ़ी को मिले समृद्ध विरासत- अरुण सक्सेना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अरुण सक्सेना ने कहा, ‘नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल-2026 उत्तर प्रदेश की समृद्ध जैव-विविधता, पक्षी संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह उत्सव न केवल प्रदेश के वेटलैंड्स, वन क्षेत्रों और प्रवासी पक्षियों की महत्ता को रेखांकित करता है, बल्कि नागरिकों विशेषकर युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए जागरूक और प्रेरित भी करता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध प्राकृतिक विरासत मिल सके।’

‘नदियां, वेटलैंड्स, प्रवासी पक्षी हमारी धरोहर’

कृष्ण पाल मलिक, राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने अपने उद्बोधन में कहा, कि ‘उत्तर प्रदेश की नदियां, वेटलैंड्स, वन क्षेत्र और प्रवासी पक्षी हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण आवश्यक है। प्रदेश सरकार जैव-विविधता संरक्षण, पक्षी आवासों के संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here