भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मथुरा-वृन्दावन दौरा

0
6

मथुरा, 24 जनवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार, 25 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर मथुराद-वृन्दावन पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी संगठन में उत्साह का माहौल है।

शनिवार शाम भाजपा मथुरा महानगर के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रातः 7ः30 बजे नई दिल्ली से ग्रेटर यमुना एक्सप्रेस-वे के माध्यम से कार द्वारा मथुरा के लिए रवाना होंगे। प्रातः 9ः30 बजे उनका आगमन बाजना कट पर प्रस्तावित है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत वे 9ः40 बजे वृन्दावन कट के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10ः00 बजे वृन्दावन कट पर भाजपा मथुरा महानगर द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10ः15 बजे नितिन नबीन अक्षय पात्र चंद्रोदय मंदिर, वृन्दावन पहुंचेंगे, जहां वे प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात भोजन हेतु समय आरक्षित रहेगा। दोपहर में वे भाजपा विधायक राजेश चौधरी की माता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त करेंगे। संवेदना कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कार द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here