शिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 30 बीमार, मुकदमा दर्ज

0
1

नोएडा, 16 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर जिले के थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित सुपरटेक ईकोविलेज- 3 सोसाइटी में रहने वाले करीब 30 लोग शिवरात्रि के पर्व पर दूषित कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुट्टू का आटा बेचने वाले दुकानदार और उन्हें कूट्टू का आटा सप्लाई करने वाले स्टोर को सील कर दिया है।थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि उपचार के दौरान कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ लोग अभी भी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह ने विकास जनरल स्टोर और प्रशांत जनरल स्टोर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों दुकानदारों ने चिपियाना स्थित एक गोदाम से कूट्टू का आट्टा खरीदा था। उक्त गोदाम को भी सील कर दिया गया है।

—————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here