वेलेंटाइन वीक में खाटू श्याम बाबा का चॉकलेट से किया गया श्रृंगार

0
4

रामगढ़, 09 फ़रवरी (हि.स.)।

अभी वेलेंटाइन वीक चल रहा है। हर दिन एक विशेष स्थान रखता है। रामगढ़ के नेहरू रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी बाबा का सोमवार को चॉकलेट डे पर विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा को चॉकलेट से सजाया गया। इस श्रृंगार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा के श्रृंगार में लगाए गए चॉकलेट को बाद में प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच वितरित किया गया। मंदिर पहुंचे भक्तों ने बाबा का अद्भुत श्रृंगार देखा और अपने कुशल जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here