लोकसभा अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री योगी

0
2

लखनऊ, 21 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्य​मंत्री आवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। लोकसभा अध्यक्ष बिरला 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ आये हैं। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा एवं उपाध्यक्ष राज कुमारी थापा ने भी मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार भेंट की है।

#लखनऊ #उत्तर_ प्रदेश_ के_ मुख्यमंत्री+ योगी +आदित्यनाथ #पांच_ कालिदास_ मार्ग #मुख्य​मंत्री_ आवास #लोकसभा_ अध्यक्ष _ओम_ बिरला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here