भगवंत यूनिवर्सिटी में करंट लगने से विदेशी छात्र की मौत

0
7

अजमेर, 10 फरवरी (हि.स.)। अजमेर के भगवंत यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। शव को पुलिस ने जेएलएन अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने या परिजनों की ओर से एम्बेसी के जरिए सहमति पत्र भेजे जाने के बाद छात्र का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

कृष्णगंज पुलिस थाना के एसएचओ अरविंद सिंह चारण ने बताया कि छात्र मोहम्मद ईलमुतसिर 22 कोस्टी, सूडान का रहने वाला था। वह यूनिवर्सिटी में बैचलर आफ फॉर्मेसी बी फार्मा के सेकंड इयर में पढ़ रहा था। वह अजमेर में जनाना अस्पताल रोड स्थित अरावली होम्स 2 फ्लैट नंबर 106 में रहता था। छात्र सोमवार रात 11 बजे बाथरूम में रॉड लगाकर बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। उससे छात्र को करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर उसके अन्य साथी वहां पहुंचे। छात्र को अचेत हालात में वे जनाना अस्पताल ले गए। जहां स्टाफ ने महिला अस्पताल होने का हवाला देकर दूसरे हॉस्पिटल ले जाने को कहा। साथी छात्र युवक को एक अन्य निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस​के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल वार्डन विनोद कंजानी को जानकारी दी। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here