बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Date:

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आदेश में कहा गया है कि इस नियुक्ति को पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। वर्तमान में नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री हैं।

यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व ढांचे में बदलाव कर रही है। मौजूदा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनवरी 2020 में नियुक्त हुए थे और उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों सहित कई महत्वपूर्ण मौकों पर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल में एक्सटेंशन दिया गया था

नितिन नबीन बिहार के एक अनुभवी बीजेपी नेता हैं। पटना में जन्मे नितिन नबीन दिवंगत नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। दिवंगत नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा स्वयं एक अनुभवी बीजेपी नेता और पूर्व विधायक थे। अपने पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय चुनावी राजनीति में कदम रखा।नितिन नबीन पटना में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। नबीन 2006 में उपचुनाव जीतने के बाद से लगातार चार बार विधायक चुने गए हैं। वह राज्य में पार्टी के सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वालों में से एक माने जाते हैं। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में, उन्होंने बांकीपुर से शानदार जीत हासिल की थी। चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 51,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हार ज्ञान और लोकतांत्रिक परंपराओं की पवित्र धरती : किरन रिजिजू

पटना, 07 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा भवन के स्थापना...

हम जितनी सार्थक चर्चा करेंगे, उतनी ही बढ़ेगी सदन की मर्यादा : ओम बिरला

पटना, 07 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस...

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा-बस्तर की संस्कृति प्राचीन, समृद्ध और “सबसे मीठी”

रायपुर, 07 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार...

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की प्रगति के आंकलन के लिए जम्मू में बैठक की

जम्मू, 07 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...
en_USEnglish