बाबा बासुकीनाथ में तमिलनाडु के राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना

0
4

दुमका, 17 फ़रवरी (हि.स.)। तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि ने मंगलवार को बासुकीनाथ धाम में सपरिवार पूजा अर्चना कर भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

तीर्थ नगरी में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने बाबा मंदिर के गर्भ गृह में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की आरती उतारी। इसके बाद डीसी अभिजित सिन्हा ने राज्यपाल को बाबा बासुकीनाथ का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मौके पर मंदिर के पंडा धर्म रक्षिणी सभा ने राज्‍यपाल को बाबा बासुकीनाथ का फोटो और रुद्राक्ष को भेंट किया।

उल्‍लेखनीय है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी रविंद्र नारायण रवि नागालैंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं। इधर, राज्यपाल के तीर्थ नगरी में आगमन को लेकर जिला और स्थानीय प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी कर रखी थी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किया गया था।

—————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here