डॉ. प्रभात को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड

Date:

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास) नई दिल्ली की ओर से मौलिक सृजन के प्रोत्साहन एवं हिंदी साहित्य – संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान हेतु वर्ष-2025 के शीर्षस्थ सम्मान देश के विभिन्न राज्यों के चयनित आठ साहित्यकारों को दिए जाने की घोषणा की गई है। इनमें कोटा राजस्थान के जाने माने साहित्यकार और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक डॉ प्रभात कुमार सिंघल भी शामिल है। यह सम्मान आगामी 2 नवंबर 2025 को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ( गीतांजलि सभागार) में आयोजित 12 वें अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार बालमुकुंद ओझा के अनुसार युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के अध्यक्ष रामकिशोर उपाध्याय के मुताबिक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को स्व. डी.पी.चतुर्वेदी स्मृति लाइफ टाईम अचीवमेंट सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। उपाध्याय ने बताया कि पुरस्कार राशि के अतिरिक्त मंच की ओर से सभी पुरस्कार गृहीताओं को सम्मान पत्र ,शाल और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए जायेंगे।
उल्लेखनीय है दर्जनों पुस्तकों के रचयिता डॉ सिंघल पिछले 40 वर्षों से साहित्य के क्षेत्र में सक्रीय है। विभिन्न विषयों पर इनके हजारों आलेख और फीचर देशभर के समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र को सशक्त बनाने में तकनीक की भूमिका अहम: ओम बिरला

नई दिल्ली, 15 जनवरी (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला...

पूरे तमिलनाडु में बिखरी पोंगल की खुशियां,हर्षोल्लास के साथ मना रहे त्योहार

चेन्नई, 15 जनवरी (हि.स.)। तमिलों का प्रमुख पर्व पोंगल...

फरीदाबाद में पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर ईडी की छापा

फरीदाबाद, 15 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री...

मोदी ने पोंगल पर काशी-तमिल संगमम को सांस्कृतिक एकता का उदाहरण बताया

नई दिल्ली, 15 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
en_USEnglish