
संभल, 25 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रविवार काे चंदाैसी इलाके में 76 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्थानीय और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने फीता काटकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्हाेंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश में एकता, अखंडता, कर्तव्य, सेवा, परोपकार और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर फुव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, घंटाघर, बिसौली गेट, घास मंडी, मजदूर अड्डा और संभल गेट होते हुए भगत सिंह चौराहा पर समाप्त हुई। यात्रा में 76 फीट लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे स्कूल के छात्र-छात्राओं ने थाम रखा था। सरस्वती विद्या मंदिर का बैंड भी इस यात्रा में शामिल हुआ।
चंदौसी इंटर कॉलेज, एसएम इंटर कॉलेज, बीएमजी इंटर कॉलेज और मनोकामना इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया!
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले संभल में निकाली गई तिरंगा यात्रा
