उपराष्ट्रपति, पीएम और गृहमंत्री ने मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर शोक प्रकट किया

Date:

उपराष्ट्रपति, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर शोक प्रकट किया।उन्होने इसे राष्ट्रीय क्षति बताया। कहा कि श्री सुतार ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’, महात्मा गांधी एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान नेताओं की असंख्य कृतियों में योगदान के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत पर अमिट छाप छोड़ी है।


उपराष्ट्रपतिसीपी राधाकृष्णन ने कहा कि श्री राम सुतार के रचनात्मकता, समर्पण और कलात्मक उत्कृष्टता से परिपूर्ण जीवन ने अपनी निपुणता एवं दूरदृष्टि से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनकी मूर्तियां सदैव भारत की आत्मा, संस्कृति और इतिहास के लिए शाश्वत सम्‍मान का प्रतीक रहेंगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री राम सुतार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री राम सुतार जी एक उत्‍कृष्‍ट मूर्तिकार थे, जिनकी कला ने भारत को केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित कुछ सबसे प्रसिद्ध स्मारक दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुतार के कार्यों को हमेशा भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की शक्तिशाली अभिव्यक्ति के रूप में सराहा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री सुतार की कृतियां जिन्‍होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय गौरव को अमर कर दिया है, कलाकारों और नागरिकों को प्रेरित करती रहेंगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

श्री राम सुतार जी के निधन से अत्‍यंत दुख हुआ है। वे एक उत्‍कृष्‍ट मूर्तिकार थे जिनकी कला ने भारत को केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित कई प्रतिष्ठित स्मारक दिए। उनकी कृतियों को भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में हमेशा सराहा जाएगा। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय गौरव को अमर कर दिया है। उनकी कृतियां कलाकारों और नागरिकों को समान रूप से प्रेरित करती रहेंगी। उनके परिवार, प्रशंसकों और उनके अद्भुत जीवन और कार्यों से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आर्किटेक्ट, महान मूर्तिकार राम सुतार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आर्किटेक्ट, महान मूर्तिकार राम सुतार जी का निधन अत्यंत दुःखद है। भारतीय संस्कृति व विरासत को युवा पीढ़ी के बीच चिरस्मरणीय बनाने हेतु ऐतिहासिक मूर्तियों का निर्माण करने वाले राम सुतार जी ने अजंता, एलोरा की मूर्तियों के जीर्णोद्धार में भी अहम भूमिका निभाई। उनका निधन भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के 45 घंटे अनवरत दर्शन

मंगला आरती का समय परिवर्तित —विशेष दर्शन अथवा स्पर्श...

जम्मू-कश्मीर को विद्युत की पूरी क्षमता का उपयोग करना चाहिए :अमित शाह

जम्मू, 07 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री...

हिन्दुत्व में ही सबकी सुरक्षा की गारंटी है : संघ प्रमुख डॉ भागवत

मुंबई, 07 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक...

आवास विकास परिषद में टेंडर पर ‘सेटिंग’ का खेल

रिटायर कर्मचारी की फर्म पर करोड़ों के काम,...
en_USEnglish