
1789 में आज ही के दिन अमेरिकी जनता ने मतदान के माध्यम से जॉर्ज वॉशिंगटन को संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला राष्ट्रपति चुना। यह घटना न केवल अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में, बल्कि आधुनिक लोकतंत्र के विकास में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जाती है।
स्वतंत्रता संग्राम के नायक और अमेरिकी सेना के सर्वोच्च कमांडर रहे जॉर्ज वॉशिंगटन को देशभर में व्यापक समर्थन मिला। चुनाव के बाद वे सर्वसम्मति से राष्ट्रपति निर्वाचित हुए, जो अमेरिकी इतिहास में अब तक एक अद्वितीय उदाहरण है। उनके नेतृत्व में अमेरिका में मजबूत संवैधानिक व्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थाओं और शासन प्रणाली की नींव रखी गई।
जॉर्ज वॉशिंगटन का कार्यकाल नवनिर्मित अमेरिकी गणराज्य के लिए मार्गदर्शक साबित हुआ। उन्होंने सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण, नागरिक शासन और राष्ट्रपति पद की मर्यादा जैसी परंपराओं की स्थापना की, जो आज भी अमेरिकी लोकतंत्र की आधारशिला मानी जाती हैं।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
1789 – अमेरिकी जनता ने जॉर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया।
1859 – सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर (द्वितीय) के खfलाफ सुनवाई शुरू।
1927 – पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा न्यूयॉर्क से लंदन के बीच शुरू हुई थी।
1929 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता पहुंचकर गरीब और बीमार लोगों के लिए चिकित्सा कार्य शुरू किया।
1953 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने की घोषणा की।
1959 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान की।
1972 – स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में चालक दल के छह सदस्यों समेत 108 यात्रियों की मौत।
1980 – बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।
1987 – कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
1986 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
1989 – जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।
1999 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
2000 – जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हजार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
2003 – जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई।
2008 – भारत व मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
2008 – जार्जिया में नेल मिखै साकाश विली को पुन: देश का राष्ट्रपति चुना गया।
2009 – आईटी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपेन पद से इस्तीफा दिया।
2010 – जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ खत्म हो गयी।
2015 – पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
2015 – यमन की राजधानी सना में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल।
2020 – नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भुगतान तेज और सुरक्षित करने के लिए वज्र प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। मंच ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है।
2020 – ईरान की संसद ने एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित कर दिया।
2020 – रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।
2020 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन किया।
2020 – केंद्र सरकार ने कई मीडिया घरानों को पहला ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान’ प्रदान किया। इस सम्मान का उद्देश्य योग के संदेश के प्रसार में मीडिया के योगदान को रेखांकित करना है।
जन्म
1851 – जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन – प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेजी साहित्यकार तथा अन्वेषक।
1893 – जानकी देवी बजाज – गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक थीं।
1917 – आर. के. बीजापुरे – भारतीय शास्त्रीय वादक कलाकार थे।
1922 – पियरे रामपाल, फ्रांसीसी बाँसुरी वादक।
1932 – उबैद सिद्दिकी – भारतीय राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के संस्थापक-निदेशक थे।
1934 – सुरेश चंद्र गुप्ता – भारतीय वैज्ञानिक हैं।
1935 – शशिकला काकोदकर – गोवा की भूतपूर्व दूसरी मुख्यमंत्री थीं।
1947 – शोभा डे – भारतीय लेखक
1950 – शांता सिन्हा – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता हैं।
1955 – ममता शंकर – भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।
1957 – रीना रॉय – हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री।
1961 – सुप्रिया पाठक – भारतीय अभिनेत्री।
1967 – इरफान खान – भारतीय हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1979 – बिपाशा बसु – हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री
1981 – कृष्णन शशिकिरण – भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी हैं।
निधन
1920 – एडमंड बार्टन – ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ और न्यायाधीश।
1943 – निकोला टेस्ला – वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी-सर्बियाई आविष्कारक।
1966 – बिमल राय – हिन्दी फिल्मों के एक महान फिल्म निर्देशक।
1972 – जॉन बेरिमन – अमेरिकी कवि और विद्वान।
1988 – ट्रेवर हॉवर्ड – अंग्रेजी अभिनेता।
1989 – हिरोहितो – जापान के 124वें सम्राट।
2016 – मुफ्ती मोहम्मद सईद – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।
2017 – मारियो सोरेस – पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति
2018 – बलदेव वंशी – समकालीन कवि एवं लेखक थे।
