इतिहास के पन्नों में 14 फरवरी : पुलवामा हमले की बरसी – देश आज भी नहीं भूला आतंकवाद से मिले दर्द को

0
3

14 फरवरी भारत के इतिहास में एक बेहद दुखद दिन के रूप में दर्ज है, जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस दिन आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन से जवानों की बस को टक्कर मार दी थी।

इस भीषण विस्फोट में कम से कम 39 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। यह हमला हाल के वर्षों में सुरक्षाबलों पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में गिना जाता है। घटना के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई थी।

पुलवामा हमला आज भी देश की स्मृति में एक गहरे घाव की तरह मौजूद है। हर वर्ष इस दिन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके बलिदान को याद किया जाता है। यह घटना आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सतर्कता और एकजुटता की आवश्यकता की भी याद दिलाती है।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1537 – गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया।

1556 – पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।

1628 – शाहजहां आगरा की गद्दी पर बैठा।

1658 – दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।

1663 – कनाडा फ्रांस का एक प्रान्त बना।

1670 – रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियाें को वियना से बाहर किया।

1743 – हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।

1846 – क्राको गणराज्य का विद्रोह पूरे पोलैंड में फैल गया।

1876 – अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1881 – भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।

1899 – अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।

1893 – हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।

1912 – इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।

1920 – शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।

1931 – महान क्रान्तिकारी भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को लाहौर के एक जेल में फांसी दे दी गयी।

1943 – सोवियत फौजों ने जर्मन फौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया।

1945 – पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।

1958 – ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने।

1972 – अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।

1978 – अमेरिका ने मिस्र, सऊदी अरब और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।

1979 – काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।

1988 – फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।

1989 – बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री पाल्क वाडेन को एक माह बाद फिरौती देने के बाद छोड़ा गया।

1989 – उच्चतम न्यायालय ने भोपाल गैस त्रासदी सम्बन्धी याचिका पर सुनवाई बंद की।

1989 – ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।

1989 – ईरान के धार्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी ने भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्दी की किताब ‘सेटेनिक वर्सेज’ को ईशनिंदा करार देते हुए रूश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया और उनकी जान लेने वाले को इनाम देने का ऐलान किया।

1990 – बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।

1992 – सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की।

1993 – कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।

1999 – इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।

2000 – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।

2001 – अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।

2002 – उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।

2003 – श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।

2004 – जर्मन निदेशक की ‘हेड आन’ फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।

2005 – प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु।

2005 – वीडियो- शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुई।

2005 – लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।

2006 – न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।

2007 – मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।

2008 – नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया।

2008 – सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फ़िल्म उधेड़बुन की प्रतिष्ठित बर्लिन महोत्सव सिल्वरबेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 – सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।

2019 – जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों की बस पर बम हमले में 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत और बहुत से घायल।

जन्म

1483 – बाबर – मुगल सम्राट (मृत्यु- 1530)

1875 – अलेक्जेन्डर मडीमैन – राज्य परिषद के अध्यक्ष थे।

1885 – सैयद ज़फ़रुल हसन – प्रमुख मुस्लिम दार्शनिक (भारतीय/पाकिस्तानी) (मृत्यु- 1949)

1908 – के. हनुमंथैय्या – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1921 – दामोदरम संजीवय्या – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

1925 – मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता।

1927 – शिव चरण माथुर – राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री थे।

1933 – मधुबाला – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (मृत्यु- 1969)

1937 – दिलीपभाई रमणभाई पारिख – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री रहे।

1938 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक

1952 – सुषमा स्वराज – भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ।

1962 – सकीना जाफरी – भारतीय अभिनेत्री

निधन

1834 – सर जॉन शोर – सन 1793 से 1798 ई. तक भारत का गवर्नर-जनरल रहा।

1964 – वी.टी. कृष्णमाचारी – भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।

2005 – विद्यानिवास मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद।

2007 – श्यामा चरण शुक्ल – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here