यूपी में ब्राह्मण विधायकों हो रहे है एकजुट

Date:

यूपी में बीजेपी के ठाकुर विधायकों के बाद अब ब्राह्मण विधायकों का कुटुम्ब तैयार हो गया है!!पिछली बार ठाकुर विधायको की बैठक सुर्खियों में थी। इस बार ब्राह्मण विधायकों की डिनर पार्टी हुई. लखनऊ में भाजपा के के एूएलए पीएन पाठक के घर पर पार्टी के 32 विधायक जुटे। मंगलवार की शाम कुशीनगर के बीजेपी विधायक पीएन पाठक (पंचानंद पाठक) के लखनऊ आवास पर ब्राह्मण विधायकों की बैठक हुई। बैठक आयोजन में मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा और एमएलसी उमेश द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही है। खास बात है कि इस बैठक में अन्य पार्टियों के भी ब्राह्मण विधायक पहुंचे थे.

यूपी विधानसभा में इस समय 52 ब्राह्मण विधायक हैं, इनमें 46 भाजपा के हैं। बैठक में कुल 32 विधायकों के इकट्‌ठा होने की खबर है. बैठक में कहा गया कि अलग-अलग जाति के खांचों में कई जातियां तो पॉवरफुल हो गईं, लेकिन ब्राह्मण पिछड़ गए हैं।

लखनऊ में सह-भोज के बहाने बीजेपी के लगभग 40 ब्राह्मण MLA/MLC बीजेपी विधायक पी.एन. पाठक के घर पर एकजुट हुए. कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। लिट्टी चोखा और मंगलवार व्रत का फलाहार परोसा गया। नृपेन्द्र मिश्र के बेटे MLC साकेत मिश्र भी मौजूद थे।बैठक का नाम दिया गया – सहभोज। इस मीटिंग में कुछ ख़ास IAS और IPS अफ़सरों की मनमानी पर लंबी चर्चा हुई. हर महीने मिलते रहें, इस वादे पर सब विदा हुए।

ब्राह्मण समाज के विधायकों की बैठक में शामिल रहे भाजपा विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा है कि कल सहभोज था। सहभोज के लिए चार से पांच घंटे का समय तय किया गया था और उसी समय सीमा के भीतर सभी लोगों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि शाम सात से रात 12 बजे तक बैठक चली। इस दौरान तमाम विषयों पर चर्चा भी हुई। अनिल त्रिपाठी ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने अपनी-अपनी चिंता खुलकर व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस देश में ब्राह्मणों ने बड़ा योगदान दिया है। देश की आजादी के लिए हमने कितनी कुर्बानी दी। शिक्षा से लेकर विज्ञान तक, ब्राह्मण ने भिक्षा लेकर शिक्षा दी। अनिल त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति तो थी नहीं, यह तो एक वर्ग है, वर्ण है। ब्राह्मण वर्ग को जातिगत आधार पर बाद में खड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग के लोग ब्राह्मणों को हर जगह अपमानित कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चिली के जंगलों में आग ने मचाई तबाही

बाल मुकुन्द ओझा चिली इस समय भयावह आपदा की चपेट...

पाक के कराची में शॉपिंग प्लाजा की आग में बुझ गए 26 घरों के चिराग

18 की पहचान, 76 लोग लापता इस्लामाबाद, 20 जनवरी (हि.स.)।...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में मारे गये 27 लाख के इनामी 6 नक्सलियाें की हुई शिनाख्त

बीजापुर, 19 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में...

छत्तीसगढ़ में 45 लाख के इनामी नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद, 19 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में...
en_USEnglish