मुरादाबाद : विधानसभा घेराव को लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

0
9

मुरादाबाद, 16 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ जा रहे मुरादाबाद महानगर के कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने रोक लिया। लखनऊ जाने से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी ने सड़क पर बैठकर धरना देना शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसियों को शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए लखनऊ न जाने की हिदायत दी। इसके बाद कांग्रेसियों ने अपना ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

मुरादाबाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने बताया कि हम सभी कांग्रेस पदाधिकारी आज भूडे का चौराहा स्थित कैंप कार्यालय से लखनऊ के लिए रवाना हो रहे थे। हम सभी को मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने सत्ता के इशारे पर हम लोगों को कैंम्प कार्यालय के बाहर ही गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ नहीं जाने दिया। हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की। जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। इसलिए पार्टी को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा व शांति की दृष्टि से कांग्रेस के लगभग 35 पदाधिकारियों को लखनऊ जाने से रोका गया है। साथ ही सभी को हिदायत दी गई है कि कोई भी पदाधिकारी लखनऊ जाने की कोशिश न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here