मुंबई, 16 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुंबई नगर निगम के चुनाव की शुक्रवार को सुबह से हो रही मतगणना के रुझानों में भाजपा गठबंधन ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। मुंबई नगर निगम की कुल २२७ सीटों में से भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार १३१ सीटों पर आगे चल रहे हैं। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों से मिली है।
मुंबई में आज सुबह से हो रही मतगणना में भाजपा के १०२ उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा की सहयोगी दल शिवसेना शिंदे समूह के २९ उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। शिवसेना यूबीटी के ६५ तो मनसे के ९ उम्मीदवार मतगणना में आगे चल रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस पार्टी के १५ और सात सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं। मुंबई में शांति पूर्वक मतगणना जारी है।
महाराष्ट्र में गुरुवार को मुंबई सहित राज्य की २९ नगर निगमों में चुनाव हुआ था। आज सुबह से ही इन सभी नगर निगमों में मतगणना जारी है। मतगणना के रुझानों में भाजपा गठबंधन नागपुर, पुणे, नासिक, ठाणे सहित कई नगर निगमों में आगे चल रही है।
ठाणे में 55.59% मतदान,9लाख से ज्यादा लोगों ने दिया वोट
मुंबई , 16जनवरी (हि. स.) । ठाणे महानगर पालिका के आयुक्त और चुनाव अधिकारी सौरभ राव ने आज बताया है कि गुरुवार, 15 जनवरी, 2026 को हुए ठाणे नगर निगम आम चुनाव के लिए मिले डेटा के मुताबिक, कुल 55.59 प्रतिशत वोटिंग हुई, है ।
टीएमसी आयुक्त व मुख्य चुनाव अधिकारी सौरभ राव के अनुसार ठाणे नगर निगम के कुल 33 वार्डों में कुल 2013 मतदान केंद्रों पर कल गुरुवार को मतदान हुआ था। इन 33 वार्डों में कुल 16 लाख 49 हजार 869 मतदाता थे, जिनमें 8 लाख 63 हजार 879 पुरुष, 7 लाख 85 हजार 831 महिलाएं और 159 अन्य शामिल थे। जिसमें से 483698 पुरुष, 433385 महिला और 40 अन्य थे, कुल 9लाख 17 हजार 123 मतदाताओं ने अपने अमूल्य मत के अधिकार का इस्तेमाल किया।
यदि ठाणे महानगर पालिका में प्रत्येक वार्ड के अनुसार आंकड़े देखें तो माझीवाडा वार्ड कमेटी – वार्ड नंबर 1,2,3,8 – 54.75 प्रतिशत मतदान किया गया।इधर वर्तक नगर प्रभाग समिति में प्रभाग 4,5और 7 में 54.86% मतदान, लोकमान्य सावरकर वार्ड नंबर 613,14और 15में 58.09% मतदान वागले इस्टेट वार्ड में वार्ड नंबर 16,17और 18में 55.53% इसी प्रकार नौपाड़ा कोपरी प्रभाग समिति में वार्ड क्रमांक 19,20,21 तथा 22 में 59.79% उधर उथल सर वार्ड 10,11 तथा 12में यह आंकड़ा 60.60% हो गया है। ठाणे के खाड़ी पार स्थित कलवा में 9,23,24 और 25 में मतदान 54.29 रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह मुंब्रा में वार्ड 23 और 31 में मतदान 47.59% तथा वार्ड 30और 32 में 49.15% मतदान जबकि दिवा के वार्ड 27 और 28 में मतदान 47.37%इसी तरह वार्ड क्रमांक 29व 33में मतदान 56.45% अंकित किया गया है।यदि समिति प्रभाग के अनुसार आंकड़े देखें तो उथल सर में सबसे सर्वाधिक मतदान 60.60% और न्यूनतम मतदान का प्रतिशत मुंब्रा के 26 व 31 वार्ड में 47.59% मतदान हुआ है।
#bmc-counting-bjp-ahead
