बीएचइएल ने भारत सरकार को 109 करोड़ रुपये से अधिक का लाभांश चेक सौंपा

Date:

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) के लिए लाभांश वितरण समारोह 15 दिसंबर, 2025  को आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव, संयुक्त सचिव, बीएचईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक भी शामिल हुए।\मारोह के दौरान, केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री को 109.98 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लाभांश भुगतान वर्ष 2023-24 के भुगतान की तुलना में 100 प्रतिशत अधिक है।

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री ने सरकार की प्रमुख पहलों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। एक अग्रणी भारी इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी के रूप में, उन्होंने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड को ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की भी सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के 45 घंटे अनवरत दर्शन

मंगला आरती का समय परिवर्तित —विशेष दर्शन अथवा स्पर्श...

जम्मू-कश्मीर को विद्युत की पूरी क्षमता का उपयोग करना चाहिए :अमित शाह

जम्मू, 07 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री...

हिन्दुत्व में ही सबकी सुरक्षा की गारंटी है : संघ प्रमुख डॉ भागवत

मुंबई, 07 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक...

आवास विकास परिषद में टेंडर पर ‘सेटिंग’ का खेल

रिटायर कर्मचारी की फर्म पर करोड़ों के काम,...
en_USEnglish